1231 युवाओं में से 488 युवाओं का पुलिस भर्ती का सपना टूटा | Police Bharti Ground Test Pandoh

 1231 युवाओं में से 488 युवाओं का पुलिस भर्ती का सपना टूटा

Source: Divya Himachal

मंडी। पंडोह में चल रही पुरुष भर्ती में बुधवार को कड़ाके की ठंड पर युवाओं का हौसला भारी पड़ा। पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं ने मैदान में पूरा दम दिखाकर पसीना बहाया।


सुबह सात बजे ही युवा मैदान पर पहुंचे और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पार पाने की जद्दोजहद शुरू की। 1231 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। इसमें 743 युवाओं ने मैदान की बाधा पार करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। 488 युवाओं को नाकामी हाथ लगी। अधिकतर युवाओं ने 1500 मीटर दौड़ में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैदान मारा। इस दौरान मात्र 32 युवाओं को ही रेस में निराशा मिली। हालांकि 65 युवाओं की मेहनत पर उस समय पानी फिर गया जब वह ऊंचाई में ही रह गए।


हाईजंप में 164 और ब्रॉड जंप में 207 युवाओं को बाहर जाना पड़ा। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को 1231 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया। इनमें से 743 ने मैदान की परीक्षा को पास करके अगले दौर में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। इससे पहले महिला भर्ती हुई थी। इसमें 9160 युवतियों ने हिस्सा लिया और 7220 ने मैदान की बाधा को दूर किया।


कोविड नियमों के तहत मिला प्रवेश

बुधवार को सात बजे से पहले ही बहुत से युवा मैदान तक पहुंच चुके थे। पुलिस महकमे ने कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को प्रवेश दिया। युवाओं की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया। उचित दूूरी और मास्क का ख्याल रखा गया।

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने