हिमाचल: खनन माफिया ने वन विभाग और पुलिस कर्मियों पर किया हमला, इंस्पेक्टर का किया अपहरण

हिमाचल: खनन माफिया ने वन विभाग और पुलिस कर्मियों पर किया हमला, इंस्पेक्टर का किया अपहरण

पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया तो माइनिंग इंस्पेक्टर को ही अगवा कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर किसी तरह माफिया के चंगुल से छूट कर भागा।

हिमाचल: खनन माफिया ने वन विभाग और पुलिस कर्मियों पर किया हमला, इंस्पेक्टर का किया अपहरण

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के रामपुर घाट क्षेत्र में खनन माफिया पुलिस व खनन विभाग कर्मियों पर हमलाकर दिया। मामला बुधवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया यमुना नदी के चोर रास्ते से खनन सामग्री ट्रक से ले जा रहे थे।

पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया तो माइनिंग इंस्पेक्टर को ही अगवा कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर किसी तरह माफिया के चंगुल से छूट कर भागा। खनन माफिया ने पुलिस जवान और वन विभाग कर्मी से मारपीट भी की। इस संबंध में थाना पांवटा में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने