अनुराग ठाकुर: हिमाचल में जहां-जहां जमीन मिलेगी वहां बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम

अनुराग ठाकुर: हिमाचल में जहां-जहां जमीन मिलेगी वहां बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम

अनुराग ठाकुर: हिमाचल में जहां-जहां जमीन मिलेगी वहां बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह प्रयासरत हैं कि प्रदेश के हर जिले में क्रिकेट स्टेडियम बनें। मगर जमीन की तंगी और कानूनी मसलों के कारण उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार जहां-जहां भी जमीन देगी वहां पर  क्रिकेट स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। नाहन के माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ के शिलान्यास के बाद अनुराग ने कहा कि टर्फ का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल भी खोला जाएगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए हर तीन महीने में एक हफ्ते के लिए देश का बेहतर कोच यहां सेवाएं देगा। इसके अलावा पांवटा साहिब इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने महज एक साल की अवधि में देश भर में 450 कोच नियुक्त किए हैं।

इससे साबित होता है कि केंद्र सरकार की मंशा देश में खेलों को बढ़ावा देने की है। अनुराग ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब खेलों के क्षेत्र में एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी दोनों राज्यों के मुकाबले मेडल नहीं ले पाते। इसका कारण प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अब केंद्र और राज्य सरकार सुविधाएं जुटा रही हैं, जिससे यहां के खिलाड़ी देश और दुनिया में नाम रोशन करेंगे और पदक जीतेंगे। अनुराग ठाकुर ने पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का आह्वान भी किया। 

अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। जो 70 साल में नहीं हुआ, केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे बहुत कम समय में कर दिखाया है। केंद्र और राज्य सरकारें शानदार कार्य कर रही हैं। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को गति मिल रही है। 2022 में भी हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।

बोले, स्टेडियम बनाने के लिए झेलने पड़े मुकदमे

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह प्रयासरत हैं कि प्रदेश के हर जिले में क्रिकेट स्टेडियम बनें। मगर जमीन की तंगी और कानूनी मसलों के कारण उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है। इससे पहले भी हिमाचल में जो क्रिकेट स्टेडियम बनाए गए हैं, उनमें उनके खिलाफ आज भी मुकदमे चल रहे हैं। हालांकि कई मामलों में कोर्ट ने उन्हें राहत दी है।

BREAKING NEWSCLICK HERE
HP JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
HP NEWSCLICK HERE
ALL JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने