Daily Current Affairs 27 June 2022

Daily Current Affairs 27 June 2022

Daily Current Affairs 27 June  2022||National Current Affairs 27 June||International Current Affairs 27 June 2022

Daily Current Affairs 27 May  2022||National Current Affairs 27 May||International Current Affairs 27 May  2022

Q. एकीकृत ड्रोन निर्माता और भारत स्थित ड्रोन-ऐज़-ए-सर्विस गरुड़ एयरोस्पेस किस देश में अपना पहला एयरोस्पेस प्लांट स्थापित करेगा?
जापान
चीन
अमेरिका
मलेशिया
उत्तर: मलेशिया - एकीकृत ड्रोन निर्माता और भारत स्थित ड्रोन-ऐज़-ए-सर्विस गरुड़ एयरोस्पेस मलेशिया में उत्पादन सुविधा के निर्माण में 115 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. मलेशिया में लगभग 50 ड्रोन की दैनिक उत्पादन क्षमता के साथ एक ड्रोन निर्माण संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

Q. चीन के सिचुआन प्रांत ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर हाल ही में कितने नए रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को लांच किया गया है?
एक
दो
तीन
चार
उत्तर: तीन - चीन के सिचुआन प्रांत ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर हाल ही में तीन नए रिमोट सेंसिंग उपग्रहों को लांच किया गया है. उपग्रहों का उपयोग मुख्य रूप से वैज्ञानिक अनुसंधान, भूमि संसाधन आकलन, कृषि उत्पादन अनुमान और आपदा रोकथाम और न्यूनीकरण/शमन के लिए किया जाएगा.

Q. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट; वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
पहले
दुसरे
तीसरे
चौथे
उत्तर: चौथे - वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट; वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत चौथे स्थान पर रहा है, भारत विश्व में चौथा सबसे बड़ा रिसाइकलर बनकर उभरा है और 2021 में देश ने 75 टन रिसाइकल किया है. इस रिपोर्ट में चीन 168 टन पीली धातु को रिसाइकिल करके वैश्विक सोने के पुनर्चक्रण चार्ट में सबसे ऊपर रहा है.

Q. हाल ही में, इज़रायल और किस राज्य सरकार ने क्षमता निर्माण एवं एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए?
हरियाणा
पंजाब
तमिलनाडु
बिहार

उत्तर: हरियाणा - हाल ही में, इज़रायल और हरियाणा सरकार ने क्षमता निर्माण और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए. जल सुरक्षा हमेशा से द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है. इस समझौते के तहत, इज़रायल अपनी सबसे उन्नत और अत्याधुनिक जल प्रौद्योगिकियों, विशेषज्ञता और जानकारी को हरियाणा सरकार के साथ साझा करेगा. दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए इजरायल भारत में अपने सभी भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगा.

Q. नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट्स प्रदाता ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
55वें स्थान
68वें स्थान
98वें स्थान
115वें स्थान
उत्तर: 115वें स्थान - नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट्स प्रदाता ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत ने मई 2022 के लिए औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 14.28 एमबीपीएस दर्ज की है. भारत ने इस इंडेक्स में 115वें स्थान पर रहा है. भारत ने अप्रैल में 76 वें से मई में 75 वें स्थान पर समग्र निश्चित औसत डाउनलोड गति के लिए अपनी वैश्विक रैंकिंग में सुधार किया है.

Q. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस पूर्व कप्तान ने हाल ही में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की?
तान्या भाटिया
रुमेली धर
स्मृति मंधाना
हरमनप्रीत कौर

उत्तर: रुमेली धर - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रुमेली धर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी. रुमेली धर ने भारत के लिए चार टेस्ट, 78 वनडे और 18 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. बेहतरीन आलराउंडर मानी जाने वाली रुमेली ने भारत को 2005 में दक्षिण अफ्रीका में हुए महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. उन्होंने छह साल के अंतराल के बाद 2018 में भारतीय टीम में वापसी की थी.

Q. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए एक रोबोट विकसित किया है?
IIT दिल्ली
IIT खड़गपुर
IIT कानपुर
IIT मद्रास

उत्तर: IIT मद्रास - IIT मद्रास के शोधकर्ताओं (IIT Madras researchers ) ने एक ख़ास तरह का रोबोट बनाया है, जो गटर यानी सेप्टिक टैंक की सफाई करेगा. इस रोबोट के कारण सफाईकर्मियों को सेप्टिक टैंक में नहीं उतरना पड़ेगा. इस रोबोट की मदद से मैला ढोने का काम आसान किया गया है. अब गटर में गंदगी को साफ करने के लिए किसी भी इंसान को जाने की जरूरत नहीं है. अमूमन देखा गया है कि सेप्टिक टैंक में उतरने के दौरान सफाईकर्मियों की मौत हो जाती है. ऐसे में सफाईकर्मियों की ज़िंदगी बचाने हेतु इस रोबोट का निर्माण किया गया है.

Q. जी-20 की बैठक जम्मू कश्मीर में किस वर्ष होगी?

2024

2023

2026

2025

उत्तर: 2023 - जी-20 की बैठक 2023 में जम्मू कश्मीर में होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व का नेतृत्व कर रहे हैं. भारत साल 1999 में जी-20 की स्थापना के बाद से इसका सदस्य है. बता दें G-20, जिसे ग्रुप आफ ट्वेंटी भी कहा जाता है. इसमें यूरोपीय संघ समेत 20 देश शामिल हैं.


Q. विश्व बैंक ने किस राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु 1,000 करोड़ रुपये की एक परियोजना को मंजूरी दी है?

हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश

कर्नाटक

उत्तराखंड

उत्तर: उत्तराखंड - विश्व बैंक ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की एक परियोजना को मंजूरी दी है. बता दें वाटरशेड विभाग द्वारा उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट लागू की जाएगी. राज्य सरकार ने परियोजना का प्रस्ताव रखा था जिसका उद्देश्य विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषण के लिए ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है.


Q. निम्न में से किस खिलाड़ी के द्वारा आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व किया जायेगा?

गुरबचन सिंह रंधावा

सुनीता रानी

नीरज चोपड़ा

अंजू बॉबी जार्ज

उत्तर: नीरज चोपड़ा - टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा टीम का नेतृत्व करेंगे. टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा भी इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा नामित 37 सदस्यीय टीम में चुने गए हैं. अनुभवी डिस्कस सीमा पूनिया को अतीत में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है.

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने