राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनेंगी रेणुका और हरलीन, बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा

राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनेंगी रेणुका और हरलीन, बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। 

Source:- Google

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। दोनों महिला क्रिकेटर चयन के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 29 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाली आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। टीम में रेणुका ठाकुर और हरलीन को मौका दिया गया है। हरलीन बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी छाप छोड़ चुकी हैं। रेणुका तेज गेंदबाजी करती हैं। रेणुका शिमला जिले के रोहड़ू, जबकि हरलीन पंजाब की रहने वाली हैं। 

श्रीलंका के खिलाफ रेणुका ने छोड़ी छाप

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। दूसरे एक दिवसीय मैच में चार विकेट लेकर रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। 

प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो महिला क्रिकेटरों का चयन टीम इंडिया में हुआ है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल क्रिकेट में भारत की ओर से प्रदेश की दोनों क्रिकेटर खेलेंगी।-- आरपी सिंह, एचपीसीए उपाध्यक्ष 

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने