आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ऊना के चुरडू में पकड़ी 150 पेटी अवैध देशी शराब
आबकारी एवं कराधान विभाग ने चुरुडू में एक पिकअप गाड़ी को अवैध शराब सहित पकड़ा है। पिकअप गाड़ी में देशी शराब की 150 पेटियां (संतरा) लोड़ थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को आबकारी एवं कराधान विभाग ऊना की टीम अंब और गगरेट में चैकिंग पर थी। इस दौरान टीम ने चुरुडू में एक पिकअप गाड़ी चालक को शक होने पर जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी संख्या में शराब की पेटियां थी। टीम ने गाड़ी चालक से शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने गाड़ी सहित अवैध शराब की 150 पेटियों को जब्त कर लिया।