अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के 372 साल पुराने इतिहास में पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के 372 साल पुराने इतिहास में पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के 372 साल पुराने इतिहास में पहली बार आएंगे प्रधानमंत्री
पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने जा रहे है। उन्होंने स्वयं भी भगवान रघुनाथ सहित घाटी के देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने की इच्छा जताई है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन कुल्लू प्रधानमंत्री के आने को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और साथ ही अब रथ यात्रा में किस तरह से प्रधानमत्री शामिल होंगे, इसे लेकर भी रुपरेखा तैयार की जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय दशहरा के अवसर पर भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरेंगे, यानी रथयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मंच पर उपस्थित रहेंगे और वहीं से भगवान रघुनाथ के दर्शन करेंगे। पीएमओ कार्यालय से भी अभी पीएम के दशहरे में उपस्थित होने को लेकर संकेत ही मिला है, लेकिन किस तरह से शेड्यूल रहेगा, यह कार्यक्रम अभी प्रदेश सरकार के पास नहीं पहुंचा है। हालांकि जिला प्रशासन कुल्लू को प्रदेश सरकार ने तैयारियों को लेकर निर्देश दिए है।

उधर, यह इतिहास के पन्नों में भी शामिल होगा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने दशहरे में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए भगवान रघुनाथ जी के दर्शन किए। वहीं, अब प्रशासनिक अधिकारी सभी पीएम के आने को लेकर तैयारियों में जुट गया है। रथ मैदान का भी पूरा मैजरमेंट लिया जा चुका है। गौर हो कि पीएम नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वह बिलासपुर में एम्स सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात देंगे और शाम के समय कुल्लू आएंगे। भुंतर हवाई अड्डे से सडक़ मार्ग से होते हुए ढालपुर रथ मैदान जाएंगे। वहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकले वाली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेंगे। साथ ही अन्य देवताओं के भी दर्शन करेंगे। इसके बाद सडक़ मार्ग से वापस भुंतर हवाई अड्डे जाएंगे और वहांं से हेलिकॉप्टर के माध्यम से वापस चंडीगढ़़ के लिए रवाना होंगे।

क्या कहते हैं महेश्वर सिंह

बड़ी खुशी कि बात है कि देश के प्रधानमंत्री दशहरे में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का किस तरह से कार्यक्रम रहेगा, इसको लेकर बुधवार को चर्चा की जाएगी। जिलाधीश कारदार संघ के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद आगे कहा जा सकेगा।

पीएम का बिजली महादेव जाना अभी फाइनल नहीं

हिमाचल दौरे पर जब भी प्रधानमंत्री रहते है तो वह घाटी के देवी देवताओं को नमन करना नहीं भूलते। वहीं, बिजली महादेव को भी अकसर याद करते हुए उन्हें नमन करते है। ऐसे में प्रधानमत्री के दशहरे में आने की खबर के बाद से कयास लगाए जा रहे है कि वह बिजली महादेव भी जाएंगे, जो कि संभव नहीं है क्योंकि, कम समय में बिजली महादेव जाना और फिर वापस रथयात्रा स्थल पर आना मुश्किल है। वहीं यहां बीते दिनों काफी बारिश हुई है। ऐसे में यहां हेलिकाप्टर का उतरना भी संभव नहीं हो सकेगा। वैसे भी दशहरे के दौरान भोलेनाथ दशहरे में उपस्थित रहते हैं और सात दिन तक अपने परिवार के साथ अपने अस्थायी शिविर ढालपुर में रुकते हैं।

मंत्री गोविंद ठाकुर कहते हैं

मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि कार्यक्रम तय हुआ है, लेकिन अभी पूरा शेड्यूल नहीं आया है। उसके बाद की कुछ कहा जा सकता है। प्रधानमंत्री दशहरे में उपस्थित होंगे। इससे बड़ी खुशी प्रदेशवासियों के लिए क्या हो सकती है। प्रधानमंत्री के आने को लेकर तैयारी जारी है। गर्मजोशी से उनका स्वागत किया जाएगा।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने