World Tourism Day
सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कुछ विदेशी पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हुए एक छोटी क्लिप दिखाई है। वीडियो में सचिन समुद्र तट पर पैरासेलिंग करते हुए दिखाई दिए।
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। इस महान बल्लेबाज ने दो दशकों से अधिक के अंतरराष्ट्रीय करियर में क्रिकेट में अनगिनत योगदान दिए।
2013 में संन्यास लेने के बाद से सचिन विभिन्न पहलुओं पर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। विश्व कप के लिए उनकी संभावित टीम हो या किसी त्योहार की बधाई, सचिन कभी भी कोई मौका नहीं छोड़ते। 49 साल के सचिन ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर अपने अंदर के ट्रैवलर की झलक दिखाई है।
सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कुछ विदेशी पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हुए एक छोटी क्लिप दिखाई है। वीडियो में सचिन समुद्र तट पर पैरासेलिंग करते हुए, खूबसूरत वादियों में लॉन्ग ड्राइव पर जाते हुए, बगीचे में साइकिल चलाते हुए और समुद्र तट पर घूमते हुए दिखे हैं।
Capturing memories forever! 📸
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 27, 2022
Every place has something unique to offer & we can only keep exploring.#WorldTourismDay pic.twitter.com/jC76vz7rU2
यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया। किसी ने भी इतने सालों में सचिन को यह सब करते नहीं देखा है। कुछ फैन्स ने यह भी लिखा कि उन्हें लगता था कि सचिन एक सादी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं।
सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। वनडे में भी सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए हैं। सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक भी बनाए, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है।
सचिन तेंदुलकर फिलहाल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज लीग में व्यस्त हैं। सचिन इंडिया लीजेंड्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। फिलहाल उनकी टीम 14 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर चल रही है। उनकी टीम रायपुर में अगला मैच खेलेगी। इंडिया लीजेंड्स को रायपुर में अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है। फाइनल मैच भी रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दुनियाभर के दिग्गज इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। पहले सीजन में सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था।