Aaj Ka Rashifal 1 October 2022: अक्टूबर महीने के पहले दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 1 October 2022: अक्टूबर महीने के पहले दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 1 October 2022: अक्टूबर महीने के पहले दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन
Source: Social Media
Aaj Ka Rashifal 1 October 2022: आज यानि 01 अक्टूबर को माता समर्पित शारदीय नवरात्र पर्व का छठा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूप माता कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पंचांग के अनुसार कल 01 अक्टूबर, 2022 शनिवार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। कल राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए अक्टूबर महीने का पहला दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति का भी योग है। धन व्यय होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से विवाद न करें, जबकि संतान का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

भावुकता में नियंत्रण रखें। धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने