देहरा में ब्यास में डूबे दो युवक, दशहरा देखने के बहाने आए थे नैहरनपुखर और राजगढ़ के अभागे

देहरा में ब्यास में डूबे दो युवक, दशहरा देखने के बहाने आए थे नैहरनपुखर और राजगढ़ के अभागे

देहरा में ब्यास में डूबे दो युवक, दशहरा देखने के बहाने आए थे नैहरनपुखर और राजगढ़ के अभागे
Image Credit: Social media
देहरा में बुधवार देर शाम ब्यास नदी में नहाने उतरे दो युवा डूब गए। दोनों युवा स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं, जो घर से दशहरा उत्सव देखने के बहाने निकले थे। मामले की   सूचना मिलते ही डीएसपी देहरा विशाल वर्मा के नेतृत्व में देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सथानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी थी, हालांकि उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। युवकों की पहचान नैहरनपुखर के 17 वषीय राहुल पुत्र विजय कुमार, और देहरा के बार्ड नंबर-7 राजगढ़ के 18 साल के साहिल कुटियाल पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

राहुल का पिता मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रहा था, जबकि उसकी मां का पहले ही देहांत हो चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ देहरा में दशहरे का मेला देखने गए थे और देर शाम देहरा ब्यास नदी पुल के साथ ही नहाने उतर गए। वहां लोगों ने उन्हें डूबते देखा, तो पुलिस को खबर दी। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और छानबीन की जा रही है। (एचडीएम)

Credit: Divya Himachal
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने