हिमाचल कांग्रेस में CM को लेकर घमासान:रिजल्ट से पहले ही दिल्ली में मंथन; क्या ओवर कॉन्फिडेंस में नेता; ऑब्जर्वर की रिपोर्ट से बनेगा मुख्यमंत्री

हिमाचल कांग्रेस में CM को लेकर घमासान:रिजल्ट से पहले ही दिल्ली में मंथन; क्या ओवर कॉन्फिडेंस में नेता; ऑब्जर्वर की रिपोर्ट से बनेगा मुख्यमंत्री

हिमाचल कांग्रेस में CM को लेकर घमासान:रिजल्ट से पहले ही दिल्ली में मंथन; क्या ओवर कॉन्फिडेंस में नेता; ऑब्जर्वर की रिपोर्ट से बनेगा मुख्यमंत्री
हिमाचल में चुनावी नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में अंदरखाते मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज खासकर CM बनने के इच्छुक नेता एक-एक कर सभी दिल्ली पहुंच रहे हैं और राष्ट्रीय नेताओं से संपर्क बढ़ाने में जुटे हैं। ऐसा लग रहा है मानो कांग्रेस को चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की ही चिंता रह गई है।

प्रदेश में चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। कांग्रेस एक पखवाड़ा पहले ही CM के लिए माथापच्ची में जुट गई है। राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस की जल्दबाजी और ओवर-कॉन्फिडेंस बता रहे हैं।

सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर दिल्ली गए। इनके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, फिर कर्नल धनीराम शांडिल, फिर चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अब कौल सिंह ठाकुर भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

हिमाचल में यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। यही वजह है कि CM बनने के इच्छुक नेता राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। आने वाले दिनों में दूसरे नेता भी दिल्ली का रुख कर सकते हैं।

ये नेता CM की रेस में

बेशक कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, ठाकुर कौल सिंह, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल CM की रेस में अग्रिम पंक्ति में बताए जा रहे है, लेकिन इनमें से एक-दो के चुनाव जीतने पर संशय बना हुआ है।

किसी पर सहमति नहीं तो क्या प्रतिभा होंगी चेहरा?

सूत्र बताते हैं कि उक्त में से किसी पर सहमति नहीं बनने की सूरत में पार्टी, प्रतिभा सिंह के नाम पर भी सहमति बनाने का प्रयास कर सकती है। फिलहाल सबकी नजरे चुनावी नतीजों पर टिकी है। इसमें यह देखना होगा कि हॉली लॉज खेमे और सुक्खू गुट के कितने-कितने उम्मीदवार चुनाव जीत पाते हैं।

दिल्ली दरबार से नहीं होगा फायदा

राजनीति के पंडितों की मानें तो मतगणना से एक पखवाड़ा पहले इस तरह से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के दिल्ली जाने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। असल में विधायक दल का नेता व मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, यह मतगणना के बाद हाईकमान द्वारा भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

शिमला से दिल्ली तक गरमाई सियासत

दिल्ली में जिस तरह से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन चल रहा है, उससे शिमला से लेकर देश की राजधानी तक राजनीति गर्मा गई है। सूत्रों की मानें तो प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कौल सिंह ठाकुर ने मल्लिकार्जन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने का वक्त मांग रखा है। प्रतिभा सिंह और सुक्खू मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर चुके हैं। दूसरे नेता भी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी दावेदारी को मजबूत ढंग से रख रहे हैं।

हॉली-लॉज में प्रतिभा से मुलाकात कर चुके

दिल्ली जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस के बड़े दिग्गज हॉली लॉज में हाजिरी लगा चुके हैं, क्योंकि हॉली-लॉज के आशीर्वाद के बगैर किसी का CM बनना आसान नहीं होगा। पार्टी ने लगभग 45 टिकट हॉली-लॉज समर्थकों को दिए हैं, जबकि करीब 18 टिकट सुक्खू समर्थकों को मिले हैं।

प्रतिभा सिंह से यह दिग्गज कर चुके मंत्रणा

राम लाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी जैसे दिग्गज नेताओं की हॉली लॉज में प्रतिभा सिंह से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने