Bubble Tea Benefits: गूगल ने डूडल के जरिए मनाया बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, जानें इसका इतिहास और फायदे

Bubble Tea Benefits: गूगल ने डूडल के जरिए मनाया बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, जानें इसका इतिहास और फायदे

Bubble Tea Benefits: गूगल ने डूडल के जरिए मनाया बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, जानें इसका इतिहास और फायदे
Bubble Tea Benefits: गूगल अक्सर अपने डूडल की वजह से चर्चा में बना रहता है। वह किसी ना किसी खास दिवस या चीज को अपना डूडल समर्पित करता है। इसी क्रम में आज एक बार फिर गूगल अपने डूडल को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, आज गूगल ने एक खास डूडल शेयर किया है। अपने इस खास डूडल के जरिए गूगल दुनियाभर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है। गूगल ने अपने होमपेज पर एक बेहतरीन एनिमेशन वाला इंटरैक्टिव डूडल गेम पेश किया है, जिसके जरिए आप डिजिटली बबल टी बना सकते हैं। बबल टी एक तरह का पेय पदार्थ है, जो कोराना महामारी के दौरान लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। कोरोनाकाल से ही यह लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस खास पेय पदार्थ के इतिहास और इसके फायदों के बारे में-

बबल टी का इतिहास
बबल टी की लोकप्रियता का आज जश्न मनाने का एक अहम कारण है। दरअसल, कोरोनाकाल में इस ड्रिंक का लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि साल 2020 में आज ही के दिन इसे इमोजी के रूप में घोषित किया गया था। हालांकि, इस ड्रिंक का इतिहास काफी पुराना है। यह ड्रिंक करीब बीते कई समय से ताइवान में पी जा रही है। बबल टी को पीने की शुरुआत 1980 में हुई थी। इस चाय को दुनियाभर में पर्ल टी, ब्लैक पर्ल टी, बिग पर्ल, पर्ल शेक, बोबा नई चाय के नामों से भी कहा जाता है। इसमें साबूदाना डाला जाता है, इसीलिए इसका नाम बबल टी पड़ा है। साथ ही इसमें बर्फ भी मिलाया जाता है।

बबल टी के फायदे
ब्लड प्रेशर करे कम
कई स्टडीज में यह सामने आ चुका है कि बबल टी का ग्रीन बेस ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद फायदेमंद है। साथ ही कई गुणों से भरपूर यह चाय शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है, जिससे स्ट्रोक और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों को संभावाएं भी कम हो जाती हैं।

​कैंसर का खतरा कम करे
कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप बबल टी का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। यह चाय कैंसर सेल्स को प्रभावित करती है। इसे पीने से लीवर, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलेरक्टोल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है।

​इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
बबल टी को बनाने में इस्तेमाल होने वाली हरी चाय के बेस में एंटीऑक्सीडेंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। अपने इसी गुण की वजह से यह चाय हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करती है। दरअसल, यह चाय हमारी इम्युनिटी को कम करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है। साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले फल जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की भारी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार होते हैं।

ऊर्जा बढ़ाए
बबल टी में मौजूद ज्यादा मात्रा में शक्कर इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर के तौर पर काम करती है। ताइवान में काफी प्रचलित इस हेल्थ ड्रिंक में कैफीन का इस्तेमाल भी होता है, जो दिनभर की थकान को दूर कर ऊर्जा बढ़ाने में काफी सहायक होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने