Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गये. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी है. जानकारी के अनुसार नेपाल में मंगलवार दोपहर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और जयपुर में भी महसूस किये गये हैं.
Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग
यूपी में भी महसूस किये गये झटके
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बताया जा रहा है. बहुमंजिला इमारतों में ज्यादा तेज झटके महसूस किये गये हैं.

नेपाल में भी भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. 

नेपाल में भूकंप का केंद्र
इसका केन्‍द्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है। खास बात है कि इससे पहले दिल्ली में 5 जनवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान दिल्ली और NCR में रात करीब 8 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

बता दें कि नए साल के आगाज होते 1.9 तीव्रता का भूकंप दिल्ली और NCR में आया था। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। इस भूकंप का गहराई 5 किलोमीटर थी। बता दें, गुरुवार को आए भुकंप से पहले भी दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सहे गए थे।

5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप
यदि आपको याद हो तो इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किये थे. जम्मू-कश्मीर में भी धरती डोली थी. इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी थी जिसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था.

30 सेकेंड तक भूकंप के झटके
कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनको 30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. हलाकि कुछ लोगों को दावा है कि उनको चंद सेकेंड तक ये झटके महसूस हुए. अभी भी लोग डर के साये में हैं कि कहीं और भूकंप के झटके और ना आये.

लोगों ने साझा किये अनुभव
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप अपराह्न 2:28 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किमी पूर्व में आया जिसका केंद्र नेपाल में था. नोएडा में एक ऊंची इमारत में रहने वाले शांतनु ने कहा कि भूकंप के झटकों से दहशत फैल गयी. दिल्ली के रहने वाले अमित पांडे ने कहा कि मैं सिविक सेंटर के एक ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर था. मैंने झटके महसूस किये.
Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली से नेपाल तक भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8, घर से बाहर भागे लोग


जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं
दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये. उस दौरान सदन की बैठक हो रही थी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किये गये. जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है.


Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने