हिमाचल में 4 हजार पदों पर भर्ती निकलेगी:मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मांगी वैकेंट पोस्टों की जानकारी, बोले- 1 लाख रोजगार देने का वादा निभाएंगे

हिमाचल में 4 हजार पदों पर भर्ती निकलेगी:मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मांगी वैकेंट पोस्टों की जानकारी, बोले- 1 लाख रोजगार देने का वादा निभाएंगे

हिमाचल के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का रिव्यू करने के बाद मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा है कि विभाग में खाली पड़े लगभग 4 हजार पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अधिकारियों से इस पर जानकारी मांगी है। इस रिपोर्ट को तैयार करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे का प्लान तैयार होगा।

हिमाचल में 4 हजार पदों पर भर्ती निकलेगी:मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मांगी वैकेंट पोस्टों की जानकारी, बोले- 1 लाख रोजगार देने का वादा निभाएंगे
1 लाख लोगों को नौकरी देने की कवायद शुरू
कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले एक लाख नौकरियां देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें पंचायती राज विभाग में खाली पदों की रिपोर्ट मांग कर इन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि उनके सामने विभागीय समीक्षा के दौरान कई मसले आए हैं, जिसमें विभागों के खाली पद भी एक मसला है।

टारगेट के साथ मसलों को हल करने के निर्देश
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अधिकारियों को कहा है कि वह अपने टारगेट के साथ आएं और तेजी से मामलों का निपटारा करें। पंचायतों में नेट कनेक्टिविटी का एक मामला है, जिसे लेकर आने वाले समय में तेजी से काम होगा, ताकि कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को पूरी तरह से सुनिश्चित बनाया जा सके।

मनरेगा पर अब तक 1100 करोड़ की राशि खर्च
मनरेगा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि अब तक 1100 करोड़ रूपए की राशि मनरेगा पर खर्च की जा चुकी है। इसमें 538 करोड़ मजदूरों के वेतन पर और 561 करोड़ रूपए की राशि मैटेरियल कंपोनेंट पर खर्च हुए हैं। जो टारगेट इसमें सरकार ने ले रखा है, उसे पूरा किया जाएगा और इसके बाद केन्द्र सरकार से और अधिक धनराशि की डिमांड अगले वित्त वर्ष के लिए की जाएगी।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने