5 दिनों तक महिलाएं नहीं पहनती कपड़े, पति-पत्नी नहीं करते बात... हिमाचल के इस गांव में ये कैसी परंपरा

5 दिनों तक महिलाएं नहीं पहनती कपड़े, पति-पत्नी नहीं करते बात... हिमाचल के इस गांव में ये कैसी परंपरा

5 दिनों तक महिलाएं नहीं पहनती कपड़े, पति-पत्नी नहीं करते बात... हिमाचल के इस गांव में ये कैसी परंपरा
हिमाचल प्रदेश के गांवों में आज भी कई अजीबोगरीब परंपराए हैं। ऐसी ही परंपरा कुल्लू जिले के पिणी गांव में हैं, जहां महिलाओं को 5 दिनों तक बिना कपड़ों के रहना पड़ता है। गांव के पुरुष भी इन 5 दिनों तक शराब और मांस का सेवन नहीं करते। वहीं इन 5 दिनों तक गांव में कोई भी पति-पत्नी आपस में बातचीत नहीं करते और एक दूसरे से दूर रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई इस परंपरा को नहीं मानता है तो देवता नाराज हो जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके चलते कुल्लू जिले के पिणी गांव में आज भी इस तरह की परंपरा चल रही है।

क्यों चली आ रही ये परंपरा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पिणी गांव बहुत समय पहले राक्षकों का आतंक था। ये राक्षस गांव की सुंदर और शादिशुदा महिलाओं को उठा कर ले जाते थे। लाहुआ घोंड नाम के एक देवता ने इन राक्षसो का वध कर गांव वालों को इनके अत्याचारों से बचाया था। जिसके बाद से गांव में इस तरह की परंपरा चलती आ रही है। गांव के लोगों को डर है कि अगर गांव की महिलाएं सुंदर दिखेंगी तो राक्षस उन्हें उठा कर ले जाएंगे।

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम

गांव के लोगों ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं। दोनों को ये परंपरा निभानी पड़ती है। ये परंपरा सावन के 5 दिनों तक चलती है। इन पांच दिनों में महिलाएं बिना कपड़ों के रहती हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो वो इन 5 दिनों मे शराब और मांस का सेवन नहीं कर सकते हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर कोई इस परंपरा को नहीं निभाता तो देवता नाराज हो जात है और नुकसान पहुंचाते हैं।

पति-पत्नी एक दूसरे से रहते हैं दूर

इन पांच दिनों तक पूरे गांव के पति-पत्नी एक दूसरे से बातचीत नहीं करते हैं। इतना ही नहीं वो एक दूसरे से दूर भी रहते हैं। मान्यता है कि अगर कोई महिला इस परंपरा का पालन नहीं करती तो उसे बुरी खबर सुनने को मिलती है। इसलिए गांव के लोग लंबे समय से इस परंपरा का पालन करते आ रहे है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने