हिमाचलः पत्नी को फोन किया और फिर 5 मंज़िला इमारत से कूदा टैक्सी चालक, मौत

हिमाचलः पत्नी को फोन किया और फिर 5 मंज़िला इमारत से कूदा टैक्सी चालक, मौत

Shimla Taxi Driver kill Self: शिमला के एसएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच में पता चला है कि युवक शिमला में टैक्सी चलाता था. वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात एक युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना शिमला में चंडीगढ़ हाईवे के पास संकट मोचन की है. घटना के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है .

पुलिस के मुताबिक , बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने छलांग लगाने से पहले अपनी पत्नी से बात की. बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी. घटना के दौरान वह घर पर अकेला था और पत्नी मायके गई थी. वहीं, माता-पिता किसी काम से पंजाब के जालंधर गए हुए थे.

शिमला के एसएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच में पता चला है कि युवक शिमला में टैक्सी चलाता था. वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था.पुलिस ने घटना के बाद युवक की पत्नी और माता पिता को सूचना दे दी है. शव को पोर्स्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया है.
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने