मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चच्योट निधि लिमिटेड को द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चच्योट निधि लिमिटेड को द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 से किया सम्मानित

Himachal/Chhattisgarh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी के प्रसिद्ध बैंकिंग संस्थान चच्योट निधि लिमिटेड अब कोई छोटा नाम नही रह गया है। बल्कि अब चच्योट निधि लिमिटेड का नाम हिमाचल से निकल कर दूसरे राज्यों में भी गूंजना शुरू हो गया है। चच्योट निधि लिमिटेड ने पिछले कुछ समय में लोगों का बैंकिंग क्षेत्र में विश्वास ही नहीं जीता है बल्कि लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चच्योट निधि लिमिटेड को द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 से किया सम्मानित
आज चच्योट निधि लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में श्री अरविंदो फाउंडेशन के सम्मान समारोह में द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। जोकि हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। आपको बता दें कि यह अवार्ड चच्योट निधि लिमिटेड को छत्तीसगड़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इसरो के वैज्ञानिक टी एन सुरेश ने प्रदान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चच्योट निधि लिमिटेड को द प्रोग्रेस ग्लोबल अवार्ड 2023 से किया सम्मानित
आपको बता दें कि इस सम्मान को चच्योट निधि लिमिटेड की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार ने प्राप्त किया। उन्होंने इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार व श्री अरविंदो फाउंडेशन का आभार प्रकट किया तथा कहा कि हमारा लक्ष्य हिमाचल के साथ साथ देश की जनता को अच्छी बैंकिंग सुविधाएं देना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने रोजगार पर जवाब देते हुए कहा कि जल्द चच्योट निधि लिमिटेड माइक्रो लोनिंग की सुविधा शुरू करेगी। ताकि प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता मिल सके।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने