वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से क्षतिग्रस्त, इस बार ओलावृष्टि से टूटे

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हुआ है। ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन से 30 किमी दूर ओलावृष्टि से वंदे भारत के मुख्य इंजन की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा रविवार को पुरी-हावड़ा रूट पर हुआ। यहां भारी बारिश और तूफान के कारण सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई।

रेववे अधिकारियों ने कहा कि 22896 वंदे भारत एक्सप्रेस बिजली गिरने और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई, जिससे ड्राइवर के केबिन का शीशा टूट गया। अधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ के उखड़ने से ओवरहेड बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रेन बैतरणी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर दो घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। ट्रेन में सभी 250 यात्री सुरक्षित हैं।

ट्रेन के कई यात्रियों ने फंसे होने के बाद डिब्बों में बिजली की कमी की शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बता दें कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके दो दिन बाद यानी शनिवार को इसका व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया था। 16 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, ओडिशा की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, जो पवित्र शहर पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ती है।

The post वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से क्षतिग्रस्त, इस बार ओलावृष्टि से टूटे appeared first on Right News India.



source https://rightnewsindia.com/vande-bharat-train-damaged-once-again-this-time-due-to-hailstorm/
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने