G-20: 26/11 जैसे हमले की आशंका के चलते, मेहमान नहीं जाएंगे गुलमर्ग

26/11-type terror attack plot exposed, Kashmir plan of G20 delegates tweaked : कश्मीर में आतंकवादी संगठन और सीमा पार पाकिस्तान में बैठे उनके आका फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की ताक में हैं.

इसका खुलासा हुआ है कश्मीर में पकड़े गए जैश के मेंबर की गिरफ्तारी के बाद, जो गुलमर्ग में होने वाली जी-20 की बैठक से जुड़ी हरेक जानकारी सीमा पार बैठे अपने आकाओं को दे रहा था. एनआईए ने कुपवाड़ा के रहने वाले इस आतंकी मोहम्मद उबैद मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी और 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश को देखते हुए अब विदेशी मेहमानों के गुलमर्ग जाने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.

जैश कमांडर के संपर्क में था मलिक

एनआईए की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान कुपवाड़ा ज़िले के मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई है. मोहम्मद उबैद मलिक पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था और उसे सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में बता रहा था.

वानी नाम के ओडीडब्ल्यू ने किया साजिश का खुलासा

इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने सोपोर के रहने वाले फारुख अहमद वानी को पहले पकड़ा था. वो बतौर ड्राइवर एक प्रसिद्ध होटल से जुड़ा था, जहां जी-20 से जुड़े मेहमानों को ले जाया जाना था. इन खुलासों के बाद जी-20 की बैठकों और मेहमानों को गुलमर्ग घुमाने की योजनाओं में बदलाव किया गया है. क्योंकि आतंकी 26/11 की तर्ज पर एक साथ कई जगहों को निशाना बनाने की फिराक में हैं. ऐसे में सुरक्षा की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.

The post G-20: 26/11 जैसे हमले की आशंका के चलते, मेहमान नहीं जाएंगे गुलमर्ग appeared first on Right News India.



source https://rightnewsindia.com/g-20-due-to-fear-of-26-11-attack-guests-will-not-go-to-gulmarg/
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने