हिमाचल के बागवानों से PM मोदी ने किया धोखा:नरेश चौहान बोलें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का किया था वादा, अब वाशिंगटन एप्पल पर कम कर दिया शुल्क

हिमाचल के बागवानों से PM मोदी ने किया धोखा:नरेश चौहान बोलें- इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का किया था वादा, अब वाशिंगटन एप्पल पर कम कर दिया शुल्क

केंद्र की मोदी सरकार ने वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करके हिमाचल प्रदेश के बागवानों से धोखा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी 100 प्रतिशत करने का वादा किया था।

केंद्र में मोदी सरकार बने हुए 10 साल से ज्यादा वक्त बीत गया है, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। इससे आयातित सेब के कारण प्रदेश के बागवानों को सेब के अच्छे रेट नहीं मिल पाते।

नरेश चौहान ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना तो दूर, मोदी सरकार ने वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी 75 फ़ीसदी से घटकर 50 फ़ीसदी कर दी है। इससे हिमाचल का बागवान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से हिमाचल का 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का सेब उद्योग संकट में पड़ जाएगा।

नरेश चौहान ने केंद्र सरकार से वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से भी इस मसले को केंद्र के समक्ष उठाने को कहा है।

44 देश से आयात होता है सेब

भारत के बाजार में दुनिया के 44 देशों से सेब इंपोर्ट किया जाता है। इस वजह से हिमाचल के बागवानों को सेब के अच्छे रेट नहीं मिल पाते। ऐसे में वाशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम होने से बागवानों को नुक़सान का डर सता रहा है।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने