Himachal Flood: हिमाचल में 'जल प्रलय'... जून से अब तक बादल फटने की 35 घटनाएं, 158 लोगों की मौत

Himachal Flood: हिमाचल में 'जल प्रलय'... जून से अब तक बादल फटने की 35 घटनाएं, 158 लोगों की मौत

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने लिए केंद्र से टीम आई थी। नुकसान का जायजा लेकर अब टीम लौट गई है। प्रारंभिक आकलन में अब तक 5115.83 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
Himachal Flood: हिमाचल में 'जल प्रलय'... जून से अब तक बादल फटने की 35 घटनाएं, 158 लोगों की मौत
 हिमाचल प्रदेश में इस बार मॉनसूनी सीजन में बारिश ने जमकर तबाही मचाई। ये सिलसिला अभी भी जारी है। इसके चलते प्रदेश को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की 35 के करीब घटनाएं हुई है। बादल फटने से नदियों का जलस्तर बढ़ा जिसकी वजह से हिमाचल में जल प्रलय आई।

बादल फटने की दृष्टि से कुल्लू सबसे संवेदनशील जिला रहा। नदियों के मुहाने और सहायक नदियों में बारिश से मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ा। जुलाई महीने में अब तक प्रदेश में 102 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मॉनसून सीजन में अब तक 511 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर प्रदेश में 293.9 मिमी बारिश होती है।

यलो अलर्ट जारी
हिमाचल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। पिछले कई दिनों से खराब मौसम के चलते जिला कुल्लू समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। बिजली और पानी की आपूर्ति कई क्षेत्रों में बाधित है।

करोड़ों का नुकसान
हिमाचल में जल प्रलय से सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। अब तक विभाग ने 1666.58 करोड़ रुपये नुकसान का आकलन कर लिया है। जल शक्ति विभाग को भी अब तक 1475.69 करोड़ रुपये नुकसान का आकलन कर लिया गया है। बाढ़ से अबतक 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए जबकि, 5363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने