Himachal Rain Alert: हिमाचल में आज बादल रहेंगे शांत, फिर 14 जुलाई से करवट लेगा मौसम

Himachal Rain Alert: हिमाचल में आज बादल रहेंगे शांत, फिर 14 जुलाई से करवट लेगा मौसम

वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने बताया, आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बारिश में कमी रहेगी। लेकिन 14 तारीख को मॉनसून फिर से सक्रिय होगा। हालांकि उसका प्रभाव कम रहेगा।
 हिमाचल प्रदेश में बरसात ने भारी तबाही मचा रखी है। मॉनसून की एंट्री के बाद से ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। नदी में लबालब पानी भर जाने के कारण आसपास की जमीन कमजोर हो गई हैं, आलम यह है कि कई गाड़ियां माचिस के डिब्बे की तरह पानी में बहती हुई नजर आईं। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में हिमाचल के केवल चार जिलों में बारिश हुई है। आइए जानते हैं हिमाचल का मौसम अपडेट...

हिमाचल प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने बताया, बीते चौबीस घंटों में केवल चार जिलों में बारिश हुई है। इनमें सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर हैं। सिरमौर में सबसे अधिक बरसात हुई है। किन्नौर के भी कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। मंडी कुल्लू और कांगड़ा में न के बराबर बारिश हुई है।

वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने बताया, आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बारिश में कमी रहेगी। लेकिन 14 तारीख को मॉनसून फिर से सक्रिय होगा। हालांकि उसका प्रभाव कम रहेगा। लेकिन 14 जुलाई से बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। साथ ही भूस्खलन की समस्या अभी आगे भी बनी रहेगी।

गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते हिमाचल की कई सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य में करीब चार हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं हिमाचल घूमने गए टूरिस्ट भी भारी बरसात के बाद फंस गए हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। कई इलाकों में बिजली काट दी गई है। पुल और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के बाद कई इलाकों से संपर्क भी टूट गया है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने