Himachal में मनरेगा मजदूरों की बल्ले-बल्ले, CM ने बढ़ाई मजदूरी; Freedom Fighters की सम्मान राशि भी की दोगुनी

Himachal में मनरेगा मजदूरों की बल्ले-बल्ले, CM ने बढ़ाई मजदूरी; Freedom Fighters की सम्मान राशि भी की दोगुनी

Himachal में मनरेगा मजदूरों की बल्ले-बल्ले, CM ने बढ़ाई मजदूरी; Freedom Fighters की सम्मान राशि भी की दोगुनी
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश जहां एक ओर आपदा की भयावहता झेल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को कईं क्षेत्रों में तसल्ली दी है। उन्होंने आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में कईं कल्याणकारी घोषणाएं की हैं। जिनमें मजदूरों और विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि का विशेष ख्याल रखा गया है।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली।

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच सादे तरीके से मनाए गए स्वतंत्रता समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू का भाषण आपदा पर केंद्रित रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा का पहाड़ टूट पड़ा है, मन दुखी है, कई लोगों ने अपनों को खोया है।

इस दौरान प्रदेश में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि जख्म पैसे से नही भरे जा सकते, लेकिन सरकार एक-एक पैसा एकत्रित कर लोगों को राहत देगी।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा और बाढ ने जो घाव दिए हैं उनहें भरना मुश्किल है। सरकार ने पर्यटकों को निकालने का महत्वपूर्ण काम किया। उन्होंने बागवानों को विश्वास दिलाया कि सेब को हर हाल में मंडियों तक पहुंचाया जायेगा।

केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किस्त का इंतज़ार है और उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द अंतरिम राहत जारी करेगी।

स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली धनराशि 25 हजार की गई
स्वतंत्रता सेनानियों को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार देने की घोषणा। स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं के लिए 15 हजार से 20 हजार बढ़ाया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन को 50 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की गई है।

शहीदों के आश्रितों को अब 20 लाख की जगह अब 30 लाख दिए जायेंगे। उनके आश्रितों को 7 लाख की राशि देने की घोषणा की है। अपंग व्यक्तिओं को सम्मान राशि भी बढ़ाई गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर मनरेगा दिहाड़ी बढ़ी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनरेगा की दिहाड़ी 224 रुपये से बढाकर 240 रुपये करने की घोषणा की गई है। जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी 280 रुपये से बढाकर 294 रुपये की गई।

नई योजना शुरू करने की घोषणा
हिमाचल में इंदिरा गांधी शिशु मातृ योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। जिसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

एमआईएस के तहत खरीद मूल्य 12 रुपये किया गया
अभी तक मंडी मध्यस्थता योजना के तहत समर्थन मूल्य साढ़े दस रुपये था। जिसे मुख्यमंत्री ने डेढ़ रुपये बढ़ाते हुए 12 रुपये करने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। अब सेब, आम व लीची पर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 12 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य प्राप्त होगा।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने