हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए लिए राजस्थान देगा 15 करोड़, छत्तीसगढ़ सरकार 11 करोड़

हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए लिए राजस्थान देगा 15 करोड़, छत्तीसगढ़ सरकार 11 करोड़

हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों को राजस्थान सरकार 15 करोड़ और छत्तीसगढ़ सरकार 11 करोड़ रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार हिमाचल के लोगों के साथ है।
हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए लिए राजस्थान देगा 15 करोड़, छत्तीसगढ़ सरकार 11 करोड़
हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों को राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम गहलोत ने ट्ववीट कर कहा- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की 
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक आपदा आई है, ऐसे में सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ हैं।अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बातचीत की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।  मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, '' पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति बहाल होने के लिए कार्य करेंगे।''
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने