आज 27 अगस्त 2023 का राशिफल

 आज 27 अगस्त 2023 का राशिफल 

आज 27 अगस्त 2023 का राशिफल

मेष 

आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। 

वृष

आज के दिन आपको नौकर चाकरों का भी भरपुर सुख मिलेगा। आप कुछ समय अपने लिए भी निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स लेकर आ सकते हैं। संतान के किसी कार्य से आपको निराशा होगी।

मिथुन 

आज मिथुन राशि वाले व्यवसायियों को धन प्राप्ति होगी। मंदिर में दान करें। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार के संग यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन 

सूर्य तृतीय जॉब के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क 

आज का दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुश्तैनी जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप सही समय पर किसी सही निर्णय को लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कन्या 

आज अपनी भावनाओं को प्रेमी के सामने प्रकट करने के लिए दिन शुभ है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

तुला   

सूर्य सिंह तथा चन्द्रमा लाभ भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। पीपल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक 

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे।स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा, जिसके कारण आपके दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। कार्यालय में आपको जिम्मेदारियां अधिक सौंपी जाएंगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको इधर उधर हाथ पैर मारने होंगे। 

मकर

साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कुंभ  

सूर्य तथा चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। वृक्षारोपण शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व स्फेफ रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करना श्रेयष्कर है। 

मीन 

आज के दिन मीन राशि वाले लोगों को अपने सामाजिक कार्यों के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बिना वजह खर्चा करने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने