शिमला में शूटिंग के लिए आई मॉडल से दुष्कर्म, पंजाब के आरोपी युवक पर मामला दर्ज

शिमला में शूटिंग के लिए आई मॉडल से दुष्कर्म, पंजाब के आरोपी युवक पर मामला दर्ज


शिमला में पंजाब की महिला मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। जालंधर की रहने वाली पीड़िता ने न्यू शिमला महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। उसने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह 22 दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थीं और रात में शिमला के एक होटल में ठहरे।महिला की शिकायत के अनुसार इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 23 साल की पीड़िता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी।

Asp सुनील नेगी बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है 27 दिसंबर को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है।IPC 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।महिला के अनुसार वह शूटिंग के लिए 22 दिसंबर को शिमला आये थे।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने