करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने, अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व और ईवीएम संचालन की विधि के बारे में जागरूक करने हेतू उपमण्डल में ईवीएम अवेयरनेस टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज 26-करसोग (अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र 8-सोरता व 9-बखरौट के मतदाताओं के लिए ग्राम पंचायत सोरता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरौट में, मतदान केंद्र 10-चिंडी के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिंडी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में आम जनमानस को ईवीएम मशीन के बारे में बताया गया और उन्हें वोटिंग करने का अभ्यास भी करवाया गया। स्थानीय जनता को ईवीएम अवेयरनेस टीम के द्वारा ईवीएम व वीवीपैट की कार्य प्रणाली भी बताई गई। अवेयरनैस टीम ने नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी से भी अवगत करवाया।

एसडीएम ने बताया कि 29 दिसंबर को मतदान केंद्र 12-कोट के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट, मतदान केन्द्र 13-शोरशन-I व 15-शोरशन-II के मतदाताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोरशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने