सरकार ने विकास के नाम पर मंडी जिला को छोड़ दिया राम भरोसेः दलीप कुमार

सरकार ने विकास के नाम पर मंडी जिला को छोड़ दिया राम भरोसेः दलीप कुमार

 18 दिन बीत जाने पर सीएम नहीं पहुंचे राजबन
 
 सरकार के मंत्री ने आश्वासन देकर छोड़ दिया राम भरोशे

भारतीय जनता पाट्री किसान मोरचा जिला अध्यक्ष दलीप कुमार ने सरकार के व्यवस्था परिवर्तन को लेकर सुखविंदर सिंह ठाकुर सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न केवल जिला मंडी पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र को विकास के नाम पर सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने राम भरोसे छोड़ दिया है। पधर में पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता बोले कि जब से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कमान संभाली है उनका ध्यान गृह क्षेत्र और हमीरपुर तक सीमित रह गया है। पूरे प्रदेश ने इस बार प्राकृतिक आपदा का दंश झेला। मुख्यमंत्री 18 दिन बीत जाने के बावजूद मंडी जिला में चौहारघाटी के राजबन गांव नहीं पहुंच सके। घटना के 13 दिन बाद उनके लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राजबन गांव पहुंचे और वहां के प्रभावित परिवारों को झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंत्री होने के बाबजूद भी उन्होंने राहत के तौर पर लोगों को एक रुपये भी नही दे पाए।  उन्होंने कहा कि लोगों ने रात को भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन सरकार के मंत्री सिर्फ लोगों को आश्वासन देकर चलते बने। उन्होंने कहा की स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर दुख की घड़ी में घटना के दिन ही राजबन गांव पहुंचे। तरसवान पंचायत का भी उन्होंने दौरा किया। पूरे द्रंग क्षेत्र में हुए नुकसान का उन्होंने पैदल पहुंचकर मुआयना किया।

वही उन्होंने कहा कि आज लोगों की नगदी फसल बिना सड़क के खेतों में सड़ रही है लेकिन सरकार और प्रशासन को इसकी कोई चिंता नही है। जबकि कई गांवों में पैदल पहुंचना भी खतरे से खाली नही है। 
 क्षेत्र में हुए नूकसान की भरपाई और वाधित सड़क मार्गों को तुरंत बहाल करने की उन्होंने सरकार से मांग की लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग पाई। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सरकार में झूठी पैठ रखते हैं। कौल सिंह ठाकुर ने भी दुख की घड़ी में द्रंग की जनता से मुंह मोड़ लिया है। वह चाहते तो द्रंग के लोगों के नुक़सान की सरकार से शीघ्र भरपाई करवाते। लेकिन पूर्व मंत्री ने भरपाई करवाना तो दूर की बात उन्होंने घटना स्थल जा दौरा भी नही किया। जब लोक निर्माण मंत्री राजबन आये तो उनके साथ राजबन पहुंचे।  उन्होंने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र के लोगों की फसलों का  भारी नुक़सान वारिस से हुआ है। सरकार भरपाई के लिए उचित कदम उठाए। बंद सड़कों को शीघ्र बहाल करे। गत वर्ष भी लोगों के हुए नुकसान की सरकार आज तक भरपाई नहीं कर पाई है। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग मंडल पधर  में दो महीने के भीतर  रेस्टोरेशन के कार्य के लिए लाखें की जोबें मशीनें की लगाई गई हैं। एक भी जेसीबी मशीन मार्गों की मुरम्मत करने को सड़‌कों पर नहीं दिख रही है। लोक निर्माण मंत्री पधर  डिविजन में हुई इस धांधली की जांच के आदेश जारी करें। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सात वर्ष से सत्ता से बाहर हैं। 40 वर्षों तक वह द्रंग  में विकास नहीं करवा पाए और आज विधायक प्राथमिकता की स्कीमों को अपना गिनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। द्रंग में अस्पतालों की हालत बिना चिकित्सकों के  दयनीय बनी हुई है। पूर्व मंत्री क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने में लगे है।  उन्होंने कहा कि कटौला अस्पताल भवन पिछले साल से गिरने के कगार पर है आज तक उसको बचने के लिए सरकार ने कोई कार्य नही किया।  दलीप कुमार ने कहा कि कौल  सिंह ठाकूर 40 वर्षों से द्रंग की भोली भाली जनता को ठगते आ रहे हैं। जिसका सवक उन्हें द्रंग की जनता  ने लगातार दो बार सत्ता सुख  से बाहर बैठाकर सिखा दिया है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने