कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किया बड़ा फेरबदल: सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह बनीं प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह बनीं प्रदेश अध्यक्ष

मंगलवार देर शाम को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। नए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किया बड़ा फेरबदल: सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह बनीं प्रदेश अध्यक्ष
कुलदीप राठौर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का 32वां अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार देर शाम को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। नए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है। मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। विधायक हर्षवर्द्धन चौहान को उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया। विधायक जगत सिंह नेगी को मुख्य सचेतक का पदभार दिया गया। चुनावी वर्ष में क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए चंबा से पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, कांगड़ा से विधायक पवन काजल, हमीरपुर से विधायक राजेंद्र राणा और सिरमौर से विधायक विनय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि हाईकमान यह पहले ही तय कर चुका है कि प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की जाएगी।

मंडी उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को चारों खाने चित करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह के सहारे पार्टी हाईकमान ने सत्ता में वापसी की योजना बनाई है। बीते कई विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष रहे। अब उनके देहांत के बाद प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उनके वैचारिक तौर पर प्रतिद्वंद्वी रहे सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाकर दोनों धड़ों को हाईकमान ने अधिमान दिया है। सुक्खू को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य भी चुना गया है। यह कमेटी टिकट तय करती है। पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारी सौंपने के साथ ठियोग विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने की तैयारी है। 

भीमाकाली मंदिर में माथा टेकेंगी प्रतिभा 
मंगलवार शाम को पार्टी अध्यक्ष बनते ही सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह शिमला से सराहन के लिए रवाना हुईं। बुधवार सुबह प्रतिभा सिंह भीमाकाली मंदिर में माथा टेकेंगी। सैंज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया।

किसको क्या जिम्मेदारी मिली
प्रतिभा सिंह -  पीसीसी चीफ
सुखविंदर सिंह सुक्खू -  अध्यक्ष(चुनाव प्रचार कमेटी, सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी)
मुकेश अग्निहोत्री - सीएलपी लीडर
हर्ष महाजन - कार्यकारी अध्यक्ष
राजिंदर राणा - कार्यकारी अध्यक्ष
विनय कुमार - कार्यकारी अध्यक्ष
पवन काजल - कार्यकारी अध्यक्ष
हर्षवर्धन चौहान- डिप्टी सीएलपी
जगत सिंह नेगी- मुख्य सचेतक
गंगूराम मुसाफिर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
इंद्रदत्त लखनपाल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष
सुंदर सिंह ठाकुर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रवि ठाकुर - वरिष्ठ उपाध्यक्ष
सुरेश कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
राजेश शर्मा- कोषाध्यक्ष

आनंद शर्मा को बनाया संचालन कमेटी का अध्यक्ष
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा को संचालन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम को 46 सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठित कर दी है। विधायक धनीराम शांडिल को घोषणापत्र, विधायक रामलाल ठाकुर को चुनाव प्रबंधन और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को समन्वय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। रजनीश किमटा प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशासन के पद पर बने रहेंगे। डॉ. राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। पार्टी हाईकमान ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के कार्यों की भी प्रशंसा की है। प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति का विधायक आशा कुमार को समन्वयक बनाया गया है। कमेटी में धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, चंद्र कुमार, सुरेश चंदेल और हर्षवर्धन चौहान को सदस्य बनाया गया है।

संचालन समिति
संचालन समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता विपक्ष, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष भी स्थायी सदस्य होंगे। घोषणापत्र कमेटी का विधायक आशीष बुटेल को उपाध्यक्ष और विधायक रोहित ठाकुर को संयोजक बनाया गया है। कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष इस कमेटी के सदस्य होंगे। समन्वय समिति का सुरेश चंदेल को उपाध्यक्ष और प्रकाश चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रबंधन कमेटी का कुलदीप सिंह पठानिया, अनिरुद्ध सिंह को उपाध्यक्ष और रघुवीर सिंह बाली को संयोजक बनाया गया है। अनुशासन समिति का विप्लव ठाकुर को अध्यक्ष और कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मुसाफिर समेत पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए
प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पूर्व विधानसभा गंगू राम मुसाफिर, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर और सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, सुरेंद्र चौहान और मोहिंद्र चौहान को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। प्रसार एवं प्रकाशन कमेटी का पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को अध्यक्ष और सोहन लाल ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का आश्रय शर्मा को अध्यक्ष, अनुसंधान कमेटी का राजेश धर्माणी को अध्यक्ष और सुनील शर्मा बिट्टू को संयोजक बनाया गया है। मदन चौहान को सह कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है।
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में किया बड़ा फेरबदल: सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह बनीं प्रदेश अध्यक्ष
BREAKING NEWSCLICK HERE
HP JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
HP NEWSCLICK HERE
ALL JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने