आप का जनाधार देख डरीं भाजपा-कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता का दोनों राजनीतिक दलों पर सियासी वार

आप का जनाधार देख डरीं भाजपा-कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता का दोनों राजनीतिक दलों पर सियासी वार

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से आप पार्टी प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनती जा रही है। 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में उमड़ी भीड़ से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की हवा निकल गई है। इसके बाद बौखलाहट में दोनों ही दलों के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर और उनके नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इसके चलते बौखलाहट में अब वे मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं। गौरव शर्मा ने भाजपा के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता जो कहते थे कि यहां केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा, अब वे हर समय केजरीवाल-केजरीवाल कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनकी नकल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो जयराम ठाकुर के सपनों में भी केजरीवाल आ रहे हैं, क्योंकि उनको अब अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही। आप प्रवक्ता ने कहा जिस प्रदेश में भगवान ने अपार प्राकृतिक संसाधन दिए हैं, उन्हें हिमाचल की कोई भी सरकार सही और बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाई है। इसका नतीजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। गौरव शर्मा ने बताया कि केजरीवाल मॉडल की आज देशभर में गुड गवर्नेंस के लिए चर्चा हो रही है। अब प्रदेश सकार ने हिमाचल की जनता को बरगलाने के लिए बिजली 125 यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी मुफ्त और महिलाओं का बस किराया आधा करने की घोषणा की है, जो केवल चुनावी घोषणा है। आने वाले समय में हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है, जो प्रदेश के लोगों को बेहतर और स्मार्ट स्कूल बनाकर शिक्षा का स्तर सुधारेगी और दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल मॉडल बनाकर प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसलिए जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाए।

BREAKING NEWSCLICK HERE
HP JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
HP NEWSCLICK HERE
ALL JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने