HPSSC Hamirpur Recruitment 2022 Apply Online for 1400 Posts

HPSSC Hamirpur Recruitment 2022 Apply Online for 1400 Posts

HPSSC Hamirpur Recruitment 2022 Apply Online for 1400 Posts

HPSSC Hamirpur Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक पद भरे जाएंगे। कोरोना काल में भर्तियों पर ब्रेक लगने से मायूस होकर बैठे युवाओं के लिए सरकार राहत लेकर आ रही है। सरकार से खाली पदों को भरने की हरी झंडी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 45 पोस्ट कोड के तहत 1400 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है।

सबसे अधिक पद हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 530 पद भरे जाएंगे। जिसमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट 163 पद, इलेक्ट्रीशियन 112 पद, पावर हाउस इलेक्ट्रीशियन  22 पद, इलेक्ट्रीशियन एमएंडटी 22 जबकि फीटर के 25 भरे जाएंगे।

हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए अकाउंटस के 23 जबकि विभिन्न विभागों में क्लर्क के 12 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरे जाएंगे।

वहीं हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 188 पद, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिक के 55 पद भरे जाएंगे। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लेब तकनीशियन ग्रेड दो के 24 पद भरे जाएंगे।

विभिन्न विभागों में जेओए आईटी के 15 पद, वन विभाग में जेई सिविल के 11 पद, प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, नगर निगम धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मस्त्य विभाग, परिवहन विभाग और फोरेंसिक साइंस विभाग समेत अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1400 से अधिक पद भरे जाएंगे।

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों से खाली पदों को भरने के बारे में सूचना मिल चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना और विज्ञापन जारी करेगा।

NEW UPDATE & NOTIFICATIONCLICK HERE
HP JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
HP NEWSCLICK HERE
ALL JOB NOTIFICATIONSCLICK HERE
STATE WISE GK BOOKSCLICK HERE
FOLLOW US ON GOOGLE NEWSCLICK HERE
DOWNLOAD OUR APPCLICK HERE
JOIN OUR WHATSAPP GROUPCLICK HERE
JOIN OUR TELEGRAM GROUPCLICK HERE
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने