3 अक्टूबर का राशिफल:आज मेष और मिथुन राशि वालों को उपलब्धि और मकर राशि के लोगों की तरक्की मिलने के योग हैं
3 अक्टूबर, सोमवार को शोभन नाम का शुभ योग बन रहा है। इससे आज मेष और मिथुन राशि वालों को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। रुके काम भी पूरे होंगे। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष - पॉजिटिव- आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। इसके लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहें। धर्म-कर्म संबंधी कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। तथा सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान बना रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
नेगेटिव- अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। बेहतर होगा कि आज बाहरी संपर्कों से दूर ही रहे। क्योंकि इनसे समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। विपरीत परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता से समझौता न करें। कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है तथा आपको अपने प्रयासों के उचित परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को किसी स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा उचित आहार लें। मौसम के परिवर्तन से खुद सचेत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
वृष - पॉजिटिव- युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहे। आपकी योग्यता व क्षमता खुलकर लोगों के सामने जाहिर होने वाली है। मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता होगी। फायदेमंद स्थिति भी रहेगी। हालांकि मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती है। आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा।
लव- पारिवारिक मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें उठेंगी। परंतु आपकी सूझबूझ द्वारा सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन - पॉजिटिव- अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। कोई बंटवारे संबंधी कार्य किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। इससे सुगमता रहेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। इस समय आर्थिक कशमकश रह सकती है। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ तथा आपके कार्यों में हानि का कारण बन सकता है। संयम और धैर्य बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नई पार्टी और नए लोगों से व्यवहार करते समय सचेत भी रहें। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- बदन दर्द व जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज बहुत ही उचित रहेगा
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क - पॉजिटिव- परिवार के साथ अच्छे से दिन बीतेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। घर में नजदीकी संबंधों के आने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। इस समय कहीं भी निवेश करना उचित नहीं होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें तथा प्रैक्टिकल होकर कोई भी निर्णय लें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों का गंभीरता व बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब ना करें। बदलते परिवेश में अभी लाभ की ज्यादा उम्मीद भी ना ही रखे, तो उचित है। पार्टनरशिप के मामले में फायदेमंद स्थिति में रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में चली आ रही कुछ गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी तथा संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- आज कुछ सुस्ती और आलस हावी रहेगी। इस समय वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट आदि लगने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह - पॉजिटिव- आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें तथा बाहरी गतिविधियों और लोगों के साथ मेल-मिलाप पर भी अधिक ध्यान दें। फोन अथवा ईमेल द्वारा कोई लाभदायक सूचना मिल सकती हैं। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- परिवारजनों के साथ आपसी तालमेल मधुर बनाकर रखें। आपको अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, परंतु इस समय धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अपने कार्य को गंभीरता व संजीदगी की से अंजाम दें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। साथ के लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम और व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उस में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आप मैनेज भी कर लेंगे। किसी भी परिस्थिति में आपका स्वाभिमान व आत्म बल बना रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी गुस्से और चिड़चिड़ापन जैसे स्वभाव की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती है। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही है। अपने संबंधों को मधुर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित रहेगा। किसी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। मार्केटिंग संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव संबंधी योजना भी बन सकती है।
लव- किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंगों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है। इस समय किसी भी कार्य का तनाव ना लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
तुला - पॉजिटिव- आप में हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। आज आपका लोकप्रियता के साथ साथ जनसंपर्क का भी दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ भी लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न कराने हेतु योजना बन सकती है।
नेगेटिव- लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। कभी-कभी कोई नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आएगी। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाकर रखें। कोई भी कार्य करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें।
व्यवसाय- इस समय कई तरह की गतिविधियां में व्यस्त रहने की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि फोन के माध्यम से कार्य चलते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में उचित सफलता भी हासिल होगी। गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहें।
लव- घर का वातावरण सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से कुछ आलस और सुस्ती आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक - पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। अतः संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज़ लेने से बचें। तथा शॉपिंग आदि करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें। किसी से अगर कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। आज मनोस्थिति में कुछ विचलित अवस्था रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय मे छोटी-छोटी बारीकियों पर गंभीरता से गौर करें। अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी तथा वाहन से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपना कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। और प्रेम संबंधों में भी तब्दील हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान तथा लापरवाही की वजह से पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
धनु - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ स्थिरता आएगी तथा अपने कार्यों को संपन्न करने में सक्षम भी होंगे। किसी धार्मिक स्थल या एकांत में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है। कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। भाइयों के साथ चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कोई भी फैसला लेते वक्त अनुभवी से सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अभी कार्यक्षेत्र में कोई उचित बदलाव आने की संभावना नहीं है, इसलिए वर्तमान कार्यप्रणाली पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ कोई मेल-मुलाकात जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर - पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। और आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली भी संभव है।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से भी दूरी बनाकर रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परंतु टैक्स संबंधी फाइलों को कंप्लीट रखें। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें।
लव- घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी बन सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ - पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो वह अवश्य ही सफल होगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय अपने बजट में बैलेंस बनाए रखना एक चुनौती रहेगी।
व्यवसाय- शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से कार्य करें। व्यवसाय में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से गतिविधियों में गति आएगी। कहीं उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में भी व्यवस्थित तथा अनुशासित वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देसी चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मीन - पॉजिटिव- अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से वार्तालाप करके आपको कुछ नई जानकारियां मिलेंगी तथा सुकून भी रहेगा। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे। तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- किसी मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मानहानि की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई तनाव दूर होगा। विस्तार संबंधी कोई योजना भी हाथ में आ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की भी संभावना है। व्यक्तिगत तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें।
लव- परिवार में शांतिपूर्ण माहौल व अनुशासन बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और कार्यभार की वजह से कार्य क्षमता व शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
