गुजरात-हिमाचल प्रदेश का सियासी रण, सर्वे में BJP का दबदबा कायम, कांग्रेस की हालत पतली

गुजरात-हिमाचल प्रदेश का सियासी रण, सर्वे में BJP का दबदबा कायम, कांग्रेस की हालत पतली

गुजरात-हिमाचल प्रदेश का सियासी रण, सर्वे में BJP का दबदबा कायम, कांग्रेस की हालत पतली
Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस गुजरात पर है। हाल ही में उन्होंने गुजरात का दौरा भी किया था। इस दौरान सूरत और भावनगर में 3400 करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

गुजरात-हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। किसी भी दिन तारीखों का ऐलान हो सकता है। पार्टी की जीत पक्की करने के लिए दिग्गज भी मैदान में उतर गए हैं, लेकिन एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपिनियन पोल में दोनों राज्यों में भाजपा की वापसी के आसार हैं। इस बार ‘आप’ तीसरे खिलाड़ी के तौर पर नजर आएगी।

कांग्रेस को नुकसान होने का अनुमान

ओपिनियन पोल के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी दोनों पार्टियों को 2017 के चुनावों की तरह सीटें मिल सकती हैं, लेकिन गुजरात में कांग्रेस को थोड़ा नुकसान होने का अनुमान है। दावा किया गया है कि दोनों राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर यह सर्वे किया है।

इस बार आपभी ठोकेगी ताल

दोनों राज्यों में इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोकने की पूरी तैयारी कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेताओं की दोनों प्रदेशों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ भाजपा और कांग्रेस पर तीखे बाण चलाए जा रहे हैं।

गुजरात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस गुजरात पर है। हाल ही में उन्होंने गुजरात का दौरा भी किया था। इस दौरान सूरत और भावनगर में 3400 करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भारतीय जनता पार्टी हर हाल में गुजरात राज्य पर अपनी पकड़ को ढीला होने देना नही चाहती है, इसके लिए वह पूरा जोर लगा रही है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने