Himachal Cabinet Meeting Today: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इस प्रोजेक्ट को मिल सकती है स्वीकृति

Himachal Cabinet Meeting Today: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इस प्रोजेक्ट को मिल सकती है स्वीकृति

Himachal Cabinet Meeting Today: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इस प्रोजेक्ट को मिल सकती है स्वीकृति
Himachal Cabinet हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सुबह साढ़े दस बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होने वाली बैठक में 2000 करोड़ के बल्क ड्रग पार्क की डेवलपमेंट पोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति दी जा सकती है।

शिमला: Himachal Cabinet, हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सुबह साढ़े दस बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होने वाली बैठक में 2000 करोड़ के बल्क ड्रग पार्क की डेवलपमेंट पोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त दंत चिकित्सकों के 110 पदों को भरने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। सिलाई अध्यापिकाओं के लिए नीति आ सकती है। 1600 सिलाई अध्यापिकाएं नियमितीकरण की मांग कर रही हैं। उनको दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने की उम्मीद है।  बैठक में बागवानी नीति भी लाई जा सकती है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की है।

अभी नहीं मिली है फाइनल अप्रूवल

सरकार चाहती है कि इस घोषणा को पूरा करने के लिए मामला मंत्रिमंडल में लाया जाए। हालांकि वित्त विभाग से चर्चा हो चुकी है और उन्होंने अब तक इसे फाइनल अप्रूवल नहीं दी है। सैद्धांतिक रूप से वित्त विभाग भी मान गया है। क्योंकि बागवानी नीति के तहत हिमाचल सरकार को पैसा नहीं खर्चना होगा। बाह्य वित्त पोषित योजनाओं से ही इस नीति को यहां पर लागू किया जाएगा। राज्य सरकार फिलहाल यही मानकर चल रही है कि यह मंत्रिमंडल की बैठक अंतिम हो सकती है। ऐसे में उन सभी वर्गो के मामलों को स्वीकृति के लिए मंगवाया गया है जो अब तक छूट गए हैं। मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं को बैठक में स्वीकृति के लिए लाया जाएगा। 50 से ज्यादा एजेंडा आइटम बैठक में आ सकती हैं।

एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को मिले संशोधित वेतनमान

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रोहडू इकाई की बैठक प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में न्यू बस स्टैंड में हुई। गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार ने हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनरों को वर्ष 2015 तक नया स्केल जारी कर दिया है। वहीं, एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को अभी तक नया वेतनमान संशोधित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को प्रदेश के अन्य पेंशनरों की तर्ज पर सभी लाभ प्रदान किए जाएं। इनमें 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर पांच, 10 व 15 प्रतिशत का भत्ता भी तुरंत दिया जाए। पेंशनर संघ ने चेतावनी दी है कि उनकी जायज मांगों की अनदेखी होने पर विधानसभा चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पेंशनरों का कहना है कि अगर 15 अक्टूबर तक प्रदेश परिवहन निगम के पेंशनरों की अनदेखी की गई तो वे धरना प्रदर्शन या हड़ताल करेंगे। बैठक में शौंकी लाल, चंदन थापटा, देविंद्र सांजटा, मुन्नू राम शर्मा, मोहन लाल आजाद, राम लाल, प्रेम कायथ, प्रीतम भाउटा, रणधीर बलबहादुर, राजिंद्र, उत्तम देव, स्वर्ण देव शर्मा, दीवान नैंटा व मेहर सिंह उपस्थित रहे।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने