Himachal Weather: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान लुढ़का

Himachal Weather: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान लुढ़का

Himachal Weather: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान लुढ़का
Image Credit: Pexels

Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा। लगातार तीन दिन मौसम कड़ तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस कारण आने वाले दिनों में दीपावली से पहले ठंड दस्‍तक दे सकती है। वीरवार से शनिवार तक मौसम के तेवर थोड़े बदले रहेंगे। प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा व अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन क्षेत्रों में पड़ने लगी ठंड

बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम में काफी बदलाव आ गया है। ऊंचाई व मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड पड़ने लगी है।

न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

कल्पा, केलंग, चंबा, शिमला व धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है जबकि अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से लेकर चार डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है। सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि रही। बुधवार को सभी स्थानों पर मौसम साफ रहा। पूरा दिन धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

तापमान पर नजर

शहर, न्यूनतम, अधिकतम

शिमला, 14.7, 23.6

सुंदरनगर, 16.2, 31.5

भुंतर, 14.3, 31.2

कल्पा, 6.0, 22.2

धर्मशाला, 17.4, 31.2

ऊना, 18.4, 34.7

नाहन, 20.0, 28.8

केलंग, 5.2, 20.1

पालमपुर, 15.5, 25.9

सोलन, 15.2, 28.0

मनाली, 10.2, 23.8

कांगड़ा, 18.2, 30.7

मंडी, 17.3, 31.6

बिलासपुर, 20.0, 33.2

हमीरपुर, 17.4, 31.0

चंबा, 13.5, 29.7

डलहौजी, 16.4, 22.5

कुफरी, 13.3, 18.6

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने