लाहौल में एवलांच, 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी, अटल टनल सहित 100 सड़कें बंद

Avalanche Warning: हिमाचल में 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी, 24 को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Himachal Weather Updates: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा.24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है. 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट रहेगा.

लाहौल में एवलांच, 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी, अटल टनल सहित 100 सड़कें बंद
Source: ANI

हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान मनाली (सासे) ने कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलाड़, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों समेत 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने लोगों से खतरे वाले इन इलाकों से दूर रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा की घटना पर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 और 1070 जारी किए हैं। वहीं, शनिवार सुबह लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो हिमखंड गिरे।  सुबह करीब 11:00 बजे गिरे इन हिमखंडों का वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों हिमखंड चंद्रभागा नदी में समा गए हैं। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

वहीं, बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम तो खुल गया है, मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी करीब 100 संपर्क सड़कें बाधित हैं। अटल टनल रोहतांग अभी बहाल नहीं हो पाई है। केवल फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी भागों में 23 जनवरी के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी के बाद किसान और बागवान बगीचों और खेतों में प्रबंधन में जुट गए हैं। 

इन इलाकों में हिमस्खलन का खतरा

सासे ने क्लाथ, नेहरूकुंड, कोठी, रोहतांग दर्रा, कोकसर, तांदी, केलांग, रोहतांग टनल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल, जिंगजिंगबार दर्रा, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला पास, तंगलांगला सहित जलोड़ी दर्रा से खनाग व सोझा, सोलंगनाला, धुंधी, ब्यास कुंड व मणिमहेश आदि के लिए चेतावनी जारी की है।

Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने