Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी, छह जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर में घनी धुंध छा गई। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 134 सड़कें, 10 बिजली ट्रांसफार्मर, चार पेयजल योजनाएं ठप रही।

लाहौल-स्पीति में 90, कुल्लू में 32, कांगड़ा में दो और चंबा में एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। धुंध छाए रहने से शिमला के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई।  रविवार रात को प्रदेश के सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी            - 8.4
केलांग                - 7.8
कल्पा                 - 4.8
मनाली                - 3.0
रिकांगपिओ        - 2.1
सिऊबाग            - 1.0
नारकंडा             - 0.9
भुंतर                    0.2
डलहौजी             0.8    
शिमला                1.2
सोलन                2.0
धर्मशाला            5.2
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने