Himachal Pradesh Flood: आज दो दिन के कुल्लू दौरे पर आएंगे CM, एक अगस्त को नुकसान का जायजा लेने पहुंचेंगे गडकरी

Himachal Pradesh Flood: आज दो दिन के कुल्लू दौरे पर आएंगे CM, एक अगस्त को नुकसान का जायजा लेने पहुंचेंगे गडकरी

345 पर भुंतर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और इसके बाद भुंतर से सड़क मार्ग होते हुए परिधि गृह कुल्लू आएंगे। जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत करने को भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत कुल्लू की ब्यास की चपेट में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। सबसे अधिक फोरलेन का नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है।
Himachal Pradesh Flood: आज दो दिन के कुल्लू दौरे पर आएंगे CM, एक अगस्त को नुकसान का जायजा लेने पहुंचेंगे गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक अगस्त को कुल्लू जिला के दौरे पर आ रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी का करेंगे स्वागत
3:45 पर भुंतर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और इसके बाद भुंतर से सड़क मार्ग होते हुए परिधि गृह कुल्लू आएंगे। जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह करीब नौ बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत करने को भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत कुल्लू की ब्यास की चपेट में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। सबसे अधिक फोरलेन का नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है।

मिल सकता है राहत पैकेज
यहां कई स्थानों पर तो फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है। एनएचएआई को अरबों का नुकसान हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री के कुल्लू आगमन की जिला प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री के कुल्लू आगमन को लेकर उम्मीद है कि कुल्लू मनाली में हुए नुकसान को लेकर केंद्रीय मंत्री बड़ा राहत पैकेज दे सकते हैं।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने