शिक्षा विभाग ने 63 प्रिंसीपल के ट्रांसफर ऑर्डर के आदेश दिए

शिक्षा विभाग ने 63 प्रिंसीपल के ट्रांसफर ऑर्डर के आदेश दिए

शिक्षा विभाग में इन दिनों ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। वीरवार को शिक्षा विभाग ने स्कूल कैडर के 63 प्रिंसीपल के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन ने ये आदेश जारी किए। ट्रांसफर लिए गए इन 63 प्रिंसिपलों को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनाती दी है। आदेशों में कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए प्रिंसीपल को तय समय में ज्वाइनिंग कर रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का वीरवार को आखिरी दिन था। अब धीरे धीरे ऑर्डर जारी हो रहे है।
गौर हो कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार शिक्षा विभाग में अगस्त माह में ट्रांसफर के लिए दस दिन निर्धारित किए गए थे। इसके बाद अब अक्टूबर के अंतिम दस दिनों में ही ट्रांसफर होगी। उसके बाद ट्रांसफर पर प्रतिबंध लग जाएगा। बीते दस दिनों में शिक्षा विभाग में सैंकड़ों कर्मचारियों ने ट्रांसफर को आवेदन किया था। अब विभाग द्वारा आदेश जारी किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग को ट्रांसफर के लिए पूर्व में दिशा निर्देश जारी किए गए थे। जिसके अनुसार शॉर्ट स्टे वाले कर्मचारी व अधिकारी ट्रांसफर के लिए मान्य नहीं होंगे। कम से कम दो वर्ष का स्टे निर्धारित किया गया है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने