हिमाचल, बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में झमाझम होगी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD अपडेट
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी दिल्ली (Weather Update) में पांच दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है.
देश भर के कई राज्यों में बारिश (Heavy Rainfall) का सिलसिला जारी है. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून लगातार सक्रिय है और रुक-रुक कर बारिश जारी है. नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर भूस्खलन की भी खबर है. मौसम विभाग ने पहले ही बारिश के लिए येले अलर्ट जारी कर रखा है. वहीं आने वाले कुछ दिनों के लिए देश के अन्य हिस्सों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश की संभावना जताई है.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार यहां शनिवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके बाद पांच दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है और तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इस कारण अगले सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
आज यहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक आज असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
