हिमाचल में सादे अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस:मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; मंडी में BJP विधायक अनिल शर्मा हो गए नाराज

हिमाचल में सादे अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस:मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; मंडी में BJP विधायक अनिल शर्मा हो गए नाराज

हिमाचल की राजधानी शिमला में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण। उधर, मंडी में जिला स्तर कार्यक्रम के दौरान BJP विधायक अनिल शर्मा प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पर नाराज हो गए। विधायक से पहले यहां कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने श्रद्धांजलि दी। इस पर अनिल शर्मा भड़क गए।
हिमाचल में सादे अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस:मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; मंडी में BJP विधायक अनिल शर्मा हो गए नाराज
वहीं रिज पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आपदा से पहाड़ टूट पड़ा है। मन दुखी है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जख्म पैसे से नही भरे जा सकते। मगर, सरकार एक एक पैसा एकत्रित कर लोगों को राहत देगी।

केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किश्त का इंतज़ार है। उम्मीद है सरकार जल्द ये जारी करेगी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि 15000 से बढ़ाकर 25000 तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को मिलने वाली राशि 15,000 से 20,000 करने का की घोषणा की।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन में भी 50 फीसदी बढ़ौतरी की घोषणा की। शहीदों को अब 20 लाख की जगह अब 30 लाख दिए जाएंगे। मनरेगा की दिहाड़ी 224 से 240 रुपए तथा ट्राइबल एरिया में इसे 280 से 294 करने की बात कही। उन्होंने इंदिरा गांधी शिशु मातृ योजना की शुरुआत तथा इसके लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान करने की ऐलान किया।

MIS के तहत सेब खरीद के रेट में 1.50 रुपए का इजाफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से सेब को भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए उन्होंने MIS के तहत सेब खरीद मूल्य में 1.50 रुपए बढ़ौतरी का ऐलान किया। यानी MIS का सेब अब 12 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लिया जाएगा।

इसलिए कल्चरर प्रोग्राम नहीं

प्रदेश में आई आपदा के कारण 55 लोगों की 2 दिन में जान चली गई है। इसे देखते हुए सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के सभी कल्चरर प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। पुलिस, SDRF, NDRF के जवान भी परेड में शामिल नहीं किए। इन्हें राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर इसी तरह के सादे कार्यक्रम अन्य जिलों, शहरों और कोर्ट परिसर में भी आयोजित किए गए।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने