हिमाचल में फिर कहर बरसाएगा मॉनसून, 10 जिलों में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
Himachal Weather Today: त्रासदी में अब तक 2600 करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हो चुका है. प्रदेश में अभी भी बारिश का कहर जारी है और प्रदेश में 600 सड़के अभी भी बंद हैं. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकार वार्ता की और कहा कि प्रदेश में बारिश से इस बार भारी नुकसान हुआ है.
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अनुमान जताय है. 21 से 23 अगस्त तक सूबे के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर नहीं है. लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं.
मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के असार, अगले 48 घटों में हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहेगा. लेकिन 48 घंटे बाद यानी 21 अगस्त से बारिश बढ़ेगी. इस दौरान 21 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. जो कि 24 अगस्त तक जारी रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन, चंबा, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा में भारी बारिश होगी. सूबे के दो जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति के लिए राहत है.
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है. इस दौरान बारिश के चलते पेयजल और बिजली की दिक्कत हो सकती है. साथ ही कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड की भी संभावना है.
