12 अगस्त का राशिफल

 12 अगस्त का राशिफल

12 अगस्त का राशिफल

                                                                    मेष 

 अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को सार्थक बनाने में सहायक रहेगा। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है। नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं।वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। लव पार्टनर के व्यवहार से कुछ चिंता रह सकती हैं।

                                                                     वृष

आसपास की परिस्थितियों में भी कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आप पर और पारिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नई योजनाएं भी बनेंगी।आज बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। लेकिन साथ ही कुछ सकारात्मक गतिविधियां भी शुरू होंगी। समय के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस मे व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

                                                                     मिथुन

इस समय अफवाहों पर ध्यान ना दे कर अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग भी अपने पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे।
 बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।
 लेकिन कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरीपेशा लोग बहुत व्यस्त रहेंगे।

                                                                     कर्क

 आपको सफलता मिलनी तय है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने फैसले को ही तवज्जो दें। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा किसी महत्व पूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।
अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें।
लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल हो जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।

                                                                 सिंह

 बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी का असर दिखेगा। फिलहाल ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई राजकीय बाधा दूर होगी।

                                                                कन्या 

आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलने की सम्भावना है. आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. क्या न करें- आज के दिन आपसी सम्बन्धों में संयम रखें.

                                                               तुला 

आज दिन बुद्धि में विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा. यदि उन्होंने किसी दूसरे के कहने में आकर निर्णय लिया, तो वह उनके लिए परेशानी बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा. आप  अपने मन में चल रही उलझनों को किसी के सामने जाहिर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की प्रेम में डूबे नजर आएंगे.

वृश्चिक आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलें में विजय मिलने की सम्भावना है. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें.
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने