Diwali 2023: हिमाचल प्रदेश के इन तीन गांवों में नहीं मनाई जाएगी दिवाली, कारण जान आप भी हो जाएंगे भावुक

Diwali 2023: हिमाचल प्रदेश के इन तीन गांवों में नहीं मनाई जाएगी दिवाली, कारण जान आप भी हो जाएंगे भावुक

Diwali 2023 हिमाचल प्रदेश के शिवबावड़ी के तीन गांवों में इस बार दिवाली नहीं मनाई जाएगी। मृतकों के स्वजन जगदीश ठाकुर ने बताया कि रीति रिवाजों के अनुसार एक साल तक किसी तरह का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। शिव बावड़ी के साथ लगते क्षेत्र में आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। भूस्खलन के कारण सैकड़ों साल पुराने मंदिर को नुकसान पहुंचा है।

शिमला के समरहिल के साथ लगते शिव बावड़ी क्षेत्र के साथ लगते तीन गांवों में दिवाली पर्व नहीं मनाया जाएगा। इस बार बरसात में 14 अगस्त को भूस्खलन के कारण 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस कारण ऐंदड़ी, गाहन और भगोग गांव में शोक की लहर है। इस दुखद हादसे के कारण यहां दशहरा भी नहीं मनाया गया था। अब लोगों ने द‍िवाली भी नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

आज तक माहौल है गमगीन
नगर निगम शिमला के समरहिल वार्ड के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ऐसा हादसा आज तक इस क्षेत्र में नहीं हुआ। आज तक माहौल गमगीन है। इस हादसे ने जिंदगी भर के जख्म दिए हैं, जो कभी नहीं भर सकते हैं, इसलिए किसी तरह का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। स्थानीय निवासी और स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी के सदस्य राजकुमार ने बताया कि इस दुखद हादसे के कारण समरहिल में दशहरा भी नहीं मनाया था।

मृतकों के स्वजन जगदीश ठाकुर ने बताया कि रीति रिवाजों के अनुसार एक साल तक किसी तरह का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। शिव बावड़ी के साथ लगते क्षेत्र में आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। भूस्खलन के कारण सैकड़ों साल पुराने मंदिर को नुकसान पहुंचा है। मंदिर के ठीक ऊपर रेलवे पुल भी था, जो आपदा की भेंट चढ़ गया था। रेलवे पुल को ठीक किया जा चुका है। रेलगाड़ी इस पर से गुजर रही है। इस पुल पर आते ही रेलगाड़ी की गति धीमी हो जाती है, पटरी पर गुजरती रेल का शोर भी कम हो जाता है।

11 दिन तक चला था बचाव कार्य
शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी में 11 दिन तक राहत और बचाव कार्य चला था लेकिन कोई जिंदा नहीं बच पाया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग रेसक्यू आपरेशन में जुटे थे। 14 अगस्त को सुबह करीब सवा सात बजे भूस्खलन हुआ था। उस समय मंदिर में पूजा करने और माथा टेकने पहुंचा कोई व्यक्ति जिंदा नहीं बच पाया था।

दिवाली पर तीन बजे के बाद बंद रहेगी लिफ्ट
दिवाली पर माल रोड स्थित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट दोपहर बाद तीन बजे के बाद बंद रहेगी। निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों को दिवाली मनाने की सुविधा के दृष्टिगत रविवार को लिफ्ट बंद करने का निर्णय लिया है।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने