हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद अचानक बदला मौसम, कई सड़कें ब्लॉक; इन इलाकों में अलर्ट जारी

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद अचानक बदला मौसम, कई सड़कें ब्लॉक; इन इलाकों में अलर्ट जारी

राजधानी शिमला में ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश हो रही है। शहर में काले बादल छाए हुए हैं और कोहरा छा गया है। बारिश और कोहरा से दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई है।
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद अचानक बदला मौसम, कई सड़कें ब्लॉक; इन इलाकों में अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडी बढ़ गई है। पारा तेजी से नीचे गिरा है। मौसम विभाग ने आज को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई जिसके चलते लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं अटल टनल, सिस्सू, कोकसर और रोहतांग दर्रे के पास हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

लाहौल और स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि ताजा बर्फबारी के कारण दारचा से सरचू और कोकसर से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 505 (सुमदो-काजा-ग्रामफू) भी बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गया है।

शिमला का मौसम कैसा?
राज्य की राजधानी शिमला में ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश हो रही है। शहर में काले बादल छाए हुए हैं और कोहरा छा गया है। बारिश और कोहरा से दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई है और सड़क यातायात बाधित हो गया है। बारिश और बर्फबारी के चलते शिमला में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

येलो अलर्ट जारी
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और लाहौल संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं इन इलाकों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

कल का मौसम कैसा?
मौसम विभाग ने 11 नवंबर को  राज्य के मध्य और निचली पहाड़ियों में बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। कुसुमसेरी और केलांग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री और शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि सुमदो, कल्पा में 3.2 डिग्री, नारकंडा में 5 डिग्री और मनाली में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Admin

designer, I can give you a Blogger website by designing a professional website and if you want to see what website I design, click on this link. click here website demo

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने